Translate

सोमवार, 1 जून 2020

बड़ामलहरा। दुर्घटनाग्रस्त महिला की इलाज के दौरान मौत।



//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। दुर्घटनाग्रस्त महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 2 दिन पूर्व महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक का पोष्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
       जानकारी के अनुसार, चंपाबाई पति चुन्ना अहिरवार (35) निवासी देवरान थाना गुलगंज की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि, 30 मई को महिला मोटरसाईकिल से दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिंदगी और मौत से जूझते हुए सोमवार सुबह उसनें दम तोड दिया। पुत्र राजकुमार की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी।