● 4 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज।
//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट सिमरिया के पास सिमरी निवासी साकेन्द्र सिंह पिता रामराजा उम्र 29 वर्ष के ऊपर शराब ठेकेदारों के गुर्गों के द्वारा उस समय प्राणघातक हमला किया गया जब वह अपनी लाल कलर की मोटरसाइकिल क्रमांक एम पी 35 एम सी 7342 से अपने रिश्तेदारों के यहां गुलाब सिंह सिमरिया से अपने ग्राम सिमरी सूरत आ रहा था तभी रात्रि लगभग 11:00 बजे बहरासर ग्राम के जगदीश स्वामी मंदिर के पास कुछ लोगों ने बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी से आए और मोटरसाइकिल के आगे लगा दिया रास्ता रोक लिया तो साकेन्द्र ने मोटरसाइकिल रोकी और बोलेरो सवार लोगों से पूछा कि क्या बात है और क्यों रोक रहे हो । तो उन्होंने अपनी गाड़ी से लाठी-डंडे निकालकर मारना शुरू कर दिया और चिल्लाकर बोल रहे थे कि इसे मार कर खत्म कर दो , मौके पर साकेन्द्र की इतनी मार पिटाई की गई कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी तब डायल हंड्रेड मौके पर पहुंचकर साकेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर पहुंचाया बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कटनी के लिए रेफर किया गया संबंधित मामले की नामजद रिपोर्ट परिजनों ने 3 जून 2020 को थाना गुनौर में लिखित में दी थी जिस पर आवेदक राजा भैया की हस्ताक्षर हैं ।
● एक नजर सम्पूर्ण घटनाक्रम पर।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर बहरासर के जगदीश स्वामी मंदिर के पास फोर व्हीलर में आए युवक साकेन्द्र को रोका एवं उसके साथ लाठी-डंडों से जोरदार कातिलाना हमला किया गया उसके उपरांत दोषियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए आधा किलोमीटर दूर खेत में दाहिनी ओर मृतक एवं सहयोगी की दो मोटर साइकिलों को की दो मोटर साइकिलों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि देखने में दुर्घटना लगे । मौके पर जहां मारपीट की गई वहां पर गाड़ी के टूटे हुए कांच टी शर्ट का बटन आदि सामान बिखरे पाए गए एवं आगे खेत में जहां मृतक की मोटरसाइकिल को तोड़कर क्षतिग्रस्त किया गया था ताकि वह देखने में दुर्घटना लगे वहां भी मोटरसाइकिल की टूट-फूट के सामान पाए गए जिसकी पुलिस वैज्ञानिक एफएसएल ने साक्ष जप्त कर विवेचना में लिया है ।
आखिरकार क्या है मामला साकेन्द्र की मौत का....
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिमरी सूरत क्षेत्र में शराब बिक्री करने की प्रतिस्पर्धा के चलते क्षेत्रीय जनता शराब ठेकेदार के गुर्गे के आगे पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है।
● परिजन व ग्रामीण सड़क पर मृतक की लाश रखकर करना चाहते थे थाने का घेराव।
थाने में हंगामा बढ़ता देख जिला प्रशासन सतर्क हुआ जिस पर जिला प्रशासन ने आवश्यक पुलिस बल भेजा जिसमें थाना अमानगंज थाना सलेहा द्वारा पुलिस बल भेजा गया जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर सुरेश कुमार गुप्ता एवं थाना प्रभारी गुनौर उदित मिश्रा की सूझबूझ के चलते ग्रामीणों एवं परिजनों को यह समझाइश दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । जिससे आश्वस्त होकर ग्रामीण एवं परिजन शव लेकर ग्राम पहुंचे । प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में साकेन्द्र का अंतिम संस्कार किया गया ।
● पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी ने मामला को लिया संज्ञान, तब हुई कार्यवाही।
शराब ठेकेदार के गुर्गों के द्वारा 3 दिन पूर्व लाठी,डंडों और रॉड से युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिसे जबलपुर रेफर किया गया था। जहाँ पर उसकी मौत हो गई।यह मामला इतना तूल पकड़ा की ग्रामीणों ने थाना परिसर का घेराव किया और युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों और क्षत्रिय समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी को ज्ञापन सौंपा गया।कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार इस घटना के 4 मुख्य आरोपियों नरेंद्र राय, अरुण रॉय, राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं प्रमोद रॉय के विरुद्ध धारा 304,34 आईपीसी के तहत मामला गुन्नौर थाना में दर्ज किया गया।
● इनका कहना है कि...
"मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
मयंक अवस्थी,पुलिस अधीक्षक पन्ना