//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष की स्थापना की गई है। इसमें देश के कोने कोने से अपनी हैसियत के हिसाब से विभिन्न माध्यमों से सहयोग राशि दान दे रहे हैं। इसी तारतम्य में देवेन्द्रनगर कस्बे के कोरोना योद्धा व समाजसेवी युवक ध्रुव चौबे आईटी सेल जिला सह संयोजक भाजयुमो पन्ना द्वारा भी रामबिहारी चौरसिया भाजपा जिलाध्यक्ष पन्ना को 5100 रुपए की सहायता राशि चैक के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष पीएम केयर फंड में जमा की।वहीं श्री चौबे द्वारा गत दिवस देवेन्द्रनगर कस्बे के कई वार्डों में पहुंचकर मास्क व सेनेटाइजर निःशुल्क वितरित किये। साथ ही जनसेवा के रूप में उन्होंने अपने मित्रों से इस वैश्विक कोरोना महामारी में सहयोग करने की अपील की। उनके अनुरोध पर उनके मित्रों द्वारा 7500 रुपए की सहायता राशि एकत्रित हुई। उन्होंने यह राशि भी पीएम फंड के लिये भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्रनगर ललित गुप्ता को सौंपी। उस राशि को तुरंत ही बैंक जाकर पीएम फंड में जमा कर दिया। सहायता राशि जमा करने के दौरान ललित गुप्ता मंडल अध्यक्ष,अजित जैन,रवि जैन व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
