बक्सवाहा(छतरपुर)। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रधुम्न सिंह लोधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूली ननिहालो को रजिस्टर एवं पेन वितरित किये गए।
जिस दौरान युवा कांग्रेस नेता आशिक मंसूरी ने कहा कि हमारे द्वारा देश के भविष्य देश को नई ऊर्जा नया मोड़ देने वाली
सामग्री वितरित की गई है तथा महामारी के इस समय भारत देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए, जब इस विकराल समस्या से हमारा पूरा देश गुजर रहा है जो कि बहुत नुकसानदायक है और इन्हीं हालातों को देखते हुए सभी साथियों ने इस कोरोना जैसी महामारी के प्रति बच्चों को और सभी लोगों को जागरूक किया और इस महामारी के प्रति लोग सतर्क रहें सजग रहें और अपनी सुरक्षा का ध्यान दें ताकि आने वाला वक्त हम सभी देशवासियों के हित में हो इसलिए मास्क का प्रयोग करें सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोएं और सामाजिक दूरी बनाए रखें तभी हम इस महामारी से निजात पाएंगे ऐसी कुछ महत्वपूर्ण बातों से लोगों को और बच्चों को अवगत कराया और जागरूक किया।