Translate

गुरुवार, 11 जून 2020

पन्ना। ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत 1 की मौत,1 घायल...सड़क चौड़ीकरण न होने से हुआ हादसा।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत सलेहा रोड में धान मील व मंडी के बीच ट्रॅक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई एवं एक गम्भीर रूप से घायल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो छात्र जो कि विरवाही हॉस्टल में रहते थे और ये ककरहटी में बारहवीं का पेपर दे रहे थे। तभी देवेन्द्रनगर से सब्जी लेकर जाते समय सामने से आ रहे ट्रॅक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें निवासी देवरी मडियन थाना सलेहा बबलू पिता अरविंद की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी वीरन आदिवासी मकरी थाना कल्दा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सही समय पर एम्बुलेंस न उपलब्ध होने के कारण घायल व्यक्ति को ट्रैक्टर के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना पर 100 डायल पुलिस वाहन व देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी डीके सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। एवं मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध किया। गौरतलब है कि सलेहा रोड में आवागमन अधिक रहने के कारण आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है और सड़क का चौड़ीकरण न होना भी आये दिन हादसे घटित हो रहे है। इसका नतीजा यह रहा कि आज एक छात्र ने ट्रॅक के पहिये के नीचे आने पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।