Translate

रविवार, 14 जून 2020

पन्ना। कोरोना मुक्त हुआ जिला,अंतिम मरीज को पुष्प वर्षा कर विदा किया।


//रमेश अग्रवाल//
 नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले में अब तक कोरोना के 21 मरीज मिले हैं लेकिन शुभ संकेत यह है कि सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मरीज के ऊपर पुष्प वर्षा कर अंतिम मरीज को विदा किया। पन्ना जिला चिकित्सालय के कोरोना संक्रमण वार्ड मैं यह खुशी का माहौल इसलिए है कि आज अंतिम मरीज के ठीक होने के बाद छुट्टी की जा रही है समस्त मेडिकल स्टाफ कोरोना मरीज महिला के ऊपर पुष्प वर्षा भी कर रहे हैं इस बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्टाफ की प्रशंसा की और सभी को धन्यवाद देते हुए कहा की अच्छी बात है कि पन्ना अब कोरोना मुक्त हो गया है पर अभी संक्रमण की संभावना कम नहीं हुई है लिहाजा सावधानी बरतने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
कुरोना वार्ड में लगातार ड्यूटी कर रहे डॉक्टर का कहना है कि मरीजों ने सहयोग किया और दी जा रही दवाओं के अच्छे परिणाम के कारण हम जिले को कोरोना मुक्त करने में सफल हुए।ज्ञात हो कि पन्ना में 21 मरीज मिले थे जिसमें 20 प्रवासी कामगार है और एक स्टाफ नर्स भी इलाज के दौरान संक्रमित हुई थी जो अब ठीक हो चुकी है  जिले में 58 हजार प्रवासी लोग बाहर से आए जिसकी 600 सैंपल लिए गए थे अंतिम मरीज के ठीक होने के बाद स्वास्थ्य प्रबंधन और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है पर जिस तरह से अभी प्रवासी लोग पन्ना लौट रहे हैं उनसे खतरा बरकरार है लिहाजा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बगैर काम के घरों से बाहर ना निकले क्योंकि लॉकडाउन खत्म हो चुका है इस कारण संक्रमण फैलने की खत्री और अधिक हो जाते हैं