Translate

रविवार, 14 जून 2020

पन्ना। अमानगंज एवं गुनौर के हटाए गए प्रशासक...कलेक्टर ने की कार्यवाही।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले में चल रहे चना उपार्जन के संबंध में विभिन्न उपार्जन केन्द्रों की शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार सहायक पंजीयक राजयशवर्धन कुरील द्वारा शिकायतों के संबंध में कार्यवाही करते हुए सहायक निरीक्षक विष्णु दीक्षित को सभी समितियों के प्रशासक पद से पृथक करते हुए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
             इसी प्रकार जवाहर विपणन सहकारी समिति गुनौर में चना खरीदी के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर समिति प्रबंधक एवं केन्द्र प्रभारी को नोटिस जारी किए गए हैं। उत्तर देने के निर्धारित अवधि में उत्तर न देने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए संबंधीजन स्वयं जिम्मेदार होगा।