//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। सरपंच व उसकें भाई के खिलाफ पुलिस ने आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम का उलंघन करनें के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनगुवां सरपंच रमेश पिता गिल्ला अहिरवार व उसकें मौसेरे भाई सुरेश पिता भगुंता अहिरवार निवासी ग्राम मदनीवार के खिलाफ धारा 188, 269, 270 आईपीसी, धारा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं धारा 3, 4 महामारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। बताया जाता है कि, आरोपी सुरेश अहिरवार में कोरोना वायरस के लक्ष्ण पाए गए। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कुछ दिन पूर्व वह बाहर से लौटा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के उपरांत सेम्पिल भेजा गया था और डॉक्टर में उसे होम क्वारंटाइन में रखा था। होम क्वारंटाइन में न रहकर व अपने मौसेरे भाई सरपंच रमेश अहिरवार के साथ अपनी साली की शादी में शामिल होनें के लिए ग्राम पंचायत बंधाचदौली के ग्राम बंधा चला गया। प्रशासनिक टीम उसे लेने ग्राम मदनीवार गए थे। यहाँ पता चला कि, वह शादी समारोह में गया है। प्रशासनिक टीम ने उसे पाया। कोविड-19 से ग्रसित युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड सेंटर में भर्ती कर दिया वहीं सरपंच को क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया। कानून का उलंघन करनें पर दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध भी दर्ज कर लिया।