Translate

सोमवार, 15 जून 2020

भगवां। क्षेत्र के मदनीवार गांव का कोरोना पॉजिटिव मरीज पहुंचा बंधा..शादी समारोह में भी हुआ शामिल।


//अक्षय जैन//
भगवां(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के बंधा गाँव में शादी समारोह में शामिल रिस्तेदारों एंव अन्य  लोंगो के सम्पर्क मे रहा कोरोना पॉजिटिव मरीज।
         अपर कलेक्टर हिमांशु चन्द्र की मौजूदगी में पूर्ण सावधानी एवं शासन के नियमानुसार रचाई गई शादी सभी रिस्तेदारों  एंव परिवार के लोंगो की प्रशासन ने कराई थर्मल स्क्रीनिंग और सभी को कराया गाँव के स्कूल में क्वरीनटाइन।।
मौके पर उपस्थित अपर कलेक्टर हिमांशु चन्द्र,एसडीएम नाथूराम गौड़, नायव तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी,टीआई भगवॉ आर पी चौधरी,डॉक्टर के पी बामौरिया के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।  पुरापट्टी पंचायत के मजरा टोला के सचिव ने आज जानकारी देकर बताया कि दो व्यक्ति हमारी पंचायत से भी शादी समारोह में शामिल हुए थे जिन्हें होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है इस प्रकार की चर्चाएं फैली हुई है कि समारोह में जो संक्रमित व्यक्ति शामिल हुआ था उसे बंधा चंदौली के सरपंच समारोह में शामिल होने के लिए अपने साथ लाए थे आज मोके पर बंधा चंदौली कॉन्टेन्टमेंट एरिया में जिला के ए डि एम प्रेम सिंह चौहान एवं सी एम एच ओ विजय पाथोरिया , एस डी एम एन आर गोंड बी एम ओ हेमन्त मरिया करीब दोपहर 11 बजे पहुचे थे निरीक्षण के लिए