Translate

सोमवार, 15 जून 2020

कार्य स्थल पर कोविड-19 के संचरण को रोकने हेतु करें उपाय : कलेक्टर

//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यालयों में कोविड-19 के संचरण को रोकने के आवश्यक उपाय अनिवार्य रूप से अपनाएं। कोविड-19 संचरण संबंधी रोकथाम के उपायों का कार्यालयों में प्रदर्शन भी किया जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यालय में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, डायबिटीज, हायपरटेंशन, हृदय से संबंधी बीमारी एवं अन्य संचारी रोग से लक्षित व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को अतिआवश्यक कार्य छोडकर अन्य कार्य घर पर ही करने की सलाह दी जाए। कार्य स्थल पर दो व्यक्तियों के बीच 6 फिट की दूरी बनाए रखें। कार्य स्थल पर थूकना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से मोबाइल फोन पर इंस्ट्राल कर उपयोग किया जाना सुनिश्चित किया जाए। कार्यालय में प्रवेश के पूर्व अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा हैण्ड सेनेटाईजर व सभी थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाए। कार्यालयों में केवल वे ही व्यक्ति प्रवेश करेंगे जिन्हें कोविड-19 का कोई लक्षण उत्पन्न नही हुआ है। जिन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है वहां निवास करने वाले व्यक्ति कार्यालय का कार्य घर से ही करेंगे। वाहन चालक फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सेवाएं देंगे। वाहन को एक प्रतिशत सोडियम हायपोक्लोराईट के घोल से विसंक्रमित किया जाए। सभी व्यक्तियों द्वारा मास्क का उपयोग किया जाए। कार्यालय में लंच, बे्रक, चाय, काफी आदि के समय भी आपस में दूरी बनाए रखें। जिससे कोविड-19 के संचरण को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।