Translate

सोमवार, 1 जून 2020

बड़ामलहरा। नशे की हालत में देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म।



//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। नशा की हालत में देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
      जानकारी के अनुसार, हरपुरा थाना बमनौरा ने रहने वाली महिला की रिपोर्ट पर हेमराज लोधी (26) के विरुद्ध धारा 376 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध कर लिया। घटना 15 दिन पुरानी है और आरोपी और पीडिता के बीच देवर भाभी का रिस्ता बताया जा रहा है। महिला के पति की 6 वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला अपने ससुराल में रहकर किराना दुकान चलाती है। जबकि, उसका देवर शादी शुदा बताया गया है। पीडिता के अनुसार 16 मई की रात 2 बजे के करीब वह उठी तो बाहर उसका देवर नशा में खडा था। पकडकर जबरन उसनें दुष्कर्म कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर बमनौरा थाना पुलिस ने दोनों का मेडीकल परीक्षण के उपरांत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।