Translate

सोमवार, 1 जून 2020

बड़ामलहरा। अधेड ने फांसी लगाकर की जीवन-लीला समाप्त।



//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। अधेड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जाता है कि, मृतक गांजा पीने का आदी था और सनक में आकर उसनें घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने पोष्टमार्टम के बाद मर्ग़ की जांच शुरु कर दी।
      जानकारी के अनुसार, हनुमत पिता जलमा पाल (52)‌ निवासी दलीपुर थाना बमनौरा ने अपने घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात 11 बजे की बताई गई है। मृतक के पुत्र किशोर पाल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के बाद शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोष्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया। पूंछतांछ में बताया गया कि, मृतक गंजा के नशा में धुत्त रहता था और उसी की सनक में आकर उसनें मौत को गले लगा लिया।