//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना अध्यक्ष दिव्या रानी सिंह के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन में शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक बैठक का ऑडियो/वीडियो वायरल हुआ जिसमें शिवराज सिंह खुद कह रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर हमने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिराई हैएवं ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसीराम सिलावट के बगैर यह सरकार नहीं गिर सकती थी, इस ऑडियो की फोरेंसिक जांच के आदेश देकर जनता के इस अधिकार की रक्षा करें। अनैतिक संसाधनों का उपयोग कर सरकार को अपदस्थ करने के हथकंडे की गहन जांच करा कर दोषी पाए जाने पर ऐसी सरकार को बर्खास्त कर लोकतंत्र की रक्षा करने का कष्ट करें ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या रानी सिंह जिला, पंचायत के सदस्य एवं प्रवक्ता केशव प्रताप सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी मनीष शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दीपचंद अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी जुबेर खान,एनएसयूआई के अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह, पवन जैन एवं भूपेंद्र सिंह विनोद तिवारी उपस्थित रहे।