Translate

शुक्रवार, 12 जून 2020

छतरपुर। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आधा दर्जन भैंसों की मौत...लापरवाह बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हो कार्यवाही।



//संदीप यादव,अभिनय तिवारी//
नेटवर्क छतरपुर। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण करंट लगने से आधा दर्जन भैंसों की मौत, युवा मोर्चा भा जा पा बड़ामलहरा मंडल अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री  के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एडीएम को पत्र सौंप कर दी जानकारी कहा बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी नहीं की हाईटेंशन की लाइन बंद, जमीन पर पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भैंसों की दर्दनाक मौत, बड़ामलहरा तहसील के ग्राम बधावर निवासी हनुमत सिंह की 2, गोपाल सिंह 1 भान सिंह की 2, राम की 1भेंस लाइन की चपेट में आ गई जिस कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई, वहीं ग्रामीणों ने भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह को भी  ज्ञापन देकर  बिजली विभाग की लापरवाही  से अवगत कराया, ग्रामीणों ने कहा कि उनके जीवन यापन का एक यही मात्र सहारा था लेकिन अब उनकी भैसों की मौत हो जाने के कारण उनके सामने खाने-पीने का संकट है उन्होंने कहा कि अगर उनके जानवरों की मौत का मुआवजा नहीं मिला तो वह अनशन पर बैठकर करेंगे विरोध प्रदर्शन...