Translate

सोमवार, 15 जून 2020

पन्ना। सनसनीखेज हत्याकाण्ड के सभी आऱोपियों को पुलिस ने दबोचा...पिता से पुराने विवाद में बेटे की गोली मारकर की थी हत्या।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना।  को ग्राम इटौरा थाना बृजपुर में पुरानी रंजिश को लेकर पानी भरने पर से विवाद होने पर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी पहाडीखेरा सउनि आर0जी0 द्विवेदी द्वारा तत्काल चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर देखा गया तो  एक युवक घायल अवस्था मे रोड पर पडा था । जिसे  इलाज हेतु जिला चिकित्सालय पन्ना भिजवाया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियो को घटना के अवगत कराया गया चौकी प्रभारी के द्वारा घायल युवक रावेन्द्र सिंह पिता बहादुर सिंह उम्र 32 साल नि. ग्राम इटौरा जिला पन्ना के भाई सुरजीत सिंह की रिपोर्ट पर गाँव के ही गटोला उर्फ कुबेर तिवारी ,लक्का तिवारी,लक्की तिवारी,एवं उसकी लडकी के विरूद्ध अप0 क्र0 142/2020 धारा 307,294,506,34 भादवि का अपराध पंजीबध्द किया गया जिला चिकित्सायल पन्ना मे  इलाज के दौरान  घायल युवक रावेन्द्र सिंह की मृत्यु हो जाने के बाद मामले में  धारा 302 भादवि का इजाफा किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन, अति.पुलिस अधीक्षक  पन्ना श्री बी.के.एस.परिहार एवं अनुबिभागीय अधिकारी (पुलिस) अजयगढ  श्री इसरार मंसूरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बृजपुर उनि0 सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गठित की गई ।
 उक्त पुलिस टीम द्वारा  पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशो का पालन करते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु  संभावित जगहो पर आरोपियो की तलाश की गई लगातार पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से पुलिस टीम द्वारा मामले के  सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया एवं उनसे पूँछताछ की गई जिन्होने अपना अपराध स्वीकार करते हुये पुलिस टीम को बताया कि मृतक रावेन्द्र सिंह के पिता बहादुर सिंह से हम लोगो का पुराना बिबाद चल रहा था जिससे बहादुर सिह से बदला लेने के लिये हम लोगो ने गोली मारकर रावेन्द्र सिंह की हत्या की है। आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त कट्टा एव लाठी जप्त की गई ।
 उक्त जघन्यतम हत्याकाण्ड के आरोपियो की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी बृजपुर उनि.सिध्दार्थ शर्मा चौकी प्रभारी सिविल लाईन उनि.अभिषेक पाण्डेय,चौकी प्रभारी पहाडीखेरा सउनि. आर.जी.द्विवेदी,परि.उनि.स्मिता सिंह बघेल,सउनि वी.पी.मिश्रा,प्र.आर.अशोक शर्मा ,प्र.आर.दद्दू सिंह,आर.जागेन्द्र शर्मा ,आर.सुरेन्द्र ,आर.धीरेन्द्र सिंह ,आर.अशोक बागरी,आर. पदम  सिंह,आर. गिरधारी ,आर.राकेश,आर. शेख हबीब,आर.बब्लू सिंह,आर.हेमराज,सैनिक राजाराम साहू एवं सायबर सेल टीम से नीरज रैकवार, आशीष अवस्थी ,धर्मेन्द्र सिंह राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही उक्त टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई ।