//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। घुवारा रोड पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने एक टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार, राकेश पिता कृष्णा अहिरवार (25) निवासी ग्राम पटपुरा थाना बडामलहरा का शव मंगलवार सुबह पुलिस ने पिटुआ बहेरे के पास स्थित खेत से बरामद किया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मृतक की मां लल्लाबाई पति कृष्णा बाई (65) ने बताया कि, मेरे बेटे को सुनील पिता कंछेदी अहिरवार निवासी सेंधपा को सोमवार दोपहर 12 बजे अपनी टैक्सी में बैठाकर ले गया था। बताया गया कि, उस समय दोनों शराब के नशा में थे। मंगलवार सुबह मुझे राकेश के मौत की खबर मिली। पुलिस ने टैक्सी चालक सुनील अहिरवार के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के जुर्म में धारा 279, 304 (ए) आईपीसी व 184 एमबी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया।