Translate

मंगलवार, 16 जून 2020

बक्सवाहा। फईम उद्दीन की रिपोर्ट आई निगेटिव...कृपया अपवाहों से जरूर बचें।


//शिवराम अठि्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)।  एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए कोरोना की आशंका पर बक्सवाहा निवासी फईम उद्दीन द्वारा कराई गई जाँच रिपोर्ट आई निगेटिव।
जिस दौरान फाईम उद्दीन द्वारा लोगों से अपील करते हुये कहा गया कि जब तक जांच रिपोर्ट ना आये तब तक किसी भी प्रकार की आपवाहे ना फैलाये तथा उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करते हुए अपना व अपनो का ख्याल रखें।
               गौरतलब है कि जाँच रिपोर्ट आने से पहले श्री फईम के कोरोना पॉजिटिव होने की अपवाह सामने आई थी तो वही कुछ स्थानीय अधिकारियों के दबाव बनाने का भी मामला सामने आया था,हालांकि हम इस बात को भी निराधार नही करते हैं कि अधिकारी अपने स्तर से कार्य ना करें मगर यह जरूर हो सकता है कि शासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए जब तक स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा हुआ अधिकारी पुष्टि ना करें तब तक संयम जरूर रखा जाए।