Translate

शुक्रवार, 19 जून 2020

कोरोना पॉजिटिव मामलों में छतरपुर का रिकवरी रेट अच्छा...तो वही बक्सवाहा अब भी है सुरक्षित।


//रूपेश जैन(7247230761)//
बक्सवाहा(छतरपुर)। कोविड-19 वैश्विक महामारी से सारी दुनिया प्रभावित है तो वही इसकी बेकाबू रफ्तार अभी भी जारी है जिले में कोरोना के लगातार मामले सामने आ रहे हैं तो वही कोरोना यौद्धा अपनी जी-जान लगाकर महामारी से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
बात प्रदेश के छतरपुर जिले की करें तो जिले में कोरोना वायरस के लगभग करीब आधा सैकड़ा मामले सामने आए है तो वही रिकवरी रेट भी अच्छा दिखाई दिया है, हेल्थ बुलिटिन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 254181 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है तो वही जिले में अब तक कुल 48 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मामले आये हैं लेकिन खास बात यह है कि कुल 41 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है एवं इसके अलावा अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या अब कुल 07 है।

●   स्वास्थ्य अमले के उपाय हो रहे कारगर साबित।

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए छतरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग का भी शीर्ष प्रयास देखा जा रहा है जिले के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगातार जांच की जा रही है तो वहीं रिकवरी रेट भी बेहतर सामने आया है विभाग द्वारा जिले में कोरोनावायरस से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम भी निर्धारित किया गया है जिसका नंबर है 9669457073

●  बक्सवाहा अब भी है सुरक्षित।

जिले का बक्सवाहा क्षेत्र अभी कोरोनावायरस से सुरक्षित है खास बात यह है कि यहां पर एक भी मामले अब तक सामने नहीं आए हैं, शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ऋषभ प्रताप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सवाहा क्षेत्र से कुल 25 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तो वही श्री यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यह बक्सवाहा के लिए अच्छी बात है कि क्षेत्र में एक भी कोरोनावायरस का मामला सामने नहीं आया है लेकिन इसके अतिरिक्त हमें सतर्कता जरूर बरतनी होगी अतः अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले तो ही बेहतर होगा एवं मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग जरूर करें।