Translate

शुक्रवार, 19 जून 2020

बड़ामलहरा। भूमिहीन किसानों से गेंहूँ खरीदनें का मामला सामने आया।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। सेवा सहकारी समिति समर्थन मूल्य गेंहूँ खरीदी केंद्र पर अमानक अनाज खरीदी और भूमिहीन किसानों से गेंहूँ खरीदनें का मामला सुर्खियों में आया था। ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत तहसील घुवारा में की है। शिकायत के उपरांत मामला जांच में लिया गया है। गौरतलब बात है कि,फर्जीवाडा कर समर्थन मूल्य पर सैकडों बोरियां गेंहूँ खपाने का मामला उजागर हुए 15 दिन से दिन से अधिक गुजर चुके हैं बावजूद इसके मामले की जांच पूर्ण नहीं हो सकी है। आवेदन में बताया गया कि, हरनारायण अवस्थी, लक्ष्मन अवस्थी निवासी मोटाखेरा, कमलेश पाल, हरप्रसाद पाल व दामोदर पाल निवासी बमनौरा के नाम हल्का क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि नहीं है। इसकें बाद भी समर्थन मूल्य पर अनाज ब्रिकय करनें हेतु पंजीयन किया। बताया जाता है कि, वर्ष 2020- 21 इन पांचों किसानों ने संदिग्ध पंजीयन पर 750.924 क्विंटल गेंहूँ बिक्रय किया और भुकतान भी लिया जा चुका है। इधर बमनौरा हल्का में पदस्थ्य पटवारी प्रशांत तिवारी ने भी स्पष्ट किया कि, इन लोगों के नाम हल्का क्षेत्र में कृषि भूमि नहीं हैं। पंजीयन संबंधी जानकारी पूंछने पर बताया कि, समर्थन मूल्य पर अनाज विक्री हेतु सेवा सहकारी समिति के माध्यम से कृषक पंजीयन होता है। बगैर भूमि के इन किसानों का पंजीयन कैसे हुआ इसकी जानकारी संबंधित समिति से मिलेगी। सेवा सहकारी समिति में पदस्थ्य कंप्यूटर ऑपरेटर बताते है कि, वर्ष 2020-21 की खरीदी के लिए किसानों द्वारा शासन के पोर्टल पर अपने अपने मोबाइल फोन या साइबर कैफे पर कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। इसमें दर्शाई गई वांछित जानकारी किसान द्वारा स्वयं दी गई है और दी गई जानकारी सही है या गलत इसकें लिए किसान खुद जिम्मेदार है। फर्जी पंजीयन पर अनाज बिक्रय कर लाखों रुपए का गोलमाल किया गया है साथ ही शासन के साथ धोखाधडी भी मानी जा रही है। संदिग्ध मामले की 15 दिन में भी सही सही जांच नहीं हो सकी है। ग्रामीण बताते है कि, वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य खरीदी मामले में फर्जी पंजीयन का खेल अकेले बमनौरा समिति ही नहीं बल्कि बि.खं. क्षेत्र की अनेक समितियों में ऐसे मामले दबे पडे हैं। समर्थन मूल्य खरीदी मामले की गंभीरता से जांच की जाए तो एक बडा मामला खुलकर सामने आ सकता है।

●  इनका कहना है कि...

"तहसीलदार मामले की जांच कर रहे हैं, प्रतिबेदन प्राप्त होते ही जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

आरएन गौंड(एसडीएम बडामलहरा)