Translate

गुरुवार, 18 जून 2020

छतरपुर। मई माह के बिजली बिल वास्तविक रीडिंग के आधार पर जारी।

//संदीप यादव//
नेटवर्क छतरपुर। बिजली विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को शासन के निर्देशानुसार मई माह के बिजली बिल में वांछित छूट प्रदान कर वास्तविक रीडिंग के आधार पर जारी कर दिए गए हैं।
सहायक यंत्री श्री सर्वेश शुक्ला ने बताया कि बिजली बिल में छूट योजना के लिए पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल को ऑनलाइन माध्यम अथवा स्मार्ट बिजली एप पर अवलोकन कर भुगतान किया जा सकता है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए निःशुल्क नम्बर 1912 पर अथवा कार्यालय में उपस्थित होकर निराकरण करा सकते हैं।