नेटवर्क छतरपुर। महिला सेवा दल की जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य दीप्ति पांडे ने छतरपुर के बन गए में हुए 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी नौगांव एवं पुलिस के द्वारा हुई चूक को आड़े हाथों लेते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है, श्रीमती दीप्ति पांडे ने दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए यह चेतावनी दी है कि यदि 2 दिन के अंदर दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो महिला सेवा दल मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए अनशन करेगी ऐसी हृदय विदारक घटना जिसके लिए जितनी कड़ी निंदा की जाए उतनी कम है और वही थाना प्रभारी नौगांव शर्मा का अमानवीय चेहरा सामने आया जिसमें 72 घंटे बाद पीड़िता के परिवार तक थाना प्रभारी पहुंचे जबकि मासूम बच्ची को शुक्रवार की रात बलात्कार कर कुएं में फेंक दिया गया और उस बच्ची के शरीर पर माथे में चोट के निशान भी पाए गए बेटी के शरीर के कई अंग यह गवाही दे रहे थे कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
उसके बाद भी नौगांव थाना प्रभारी का अमानवीय चेहरा सामने आया जो जांच में इतना विलंब हुआ वहीं महिला सेवादल जिलाध्यक्ष कल पीएम रिपोर्ट आने के बाद जब स्पष्ट हो गया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसको कुएं में फेंक दिया गया उसकी हत्या कर दी गई तब महिला सेवा दल जिला अध्यक्ष बन गए पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची और उन्होंने एसडीओपी एसपी और डीआईजी साहब से बात कर दोषियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की श्रीमती दीप्ति पांडे के अनुसार दोषियों को सार्वजनिक रूप से ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि अपराधियों की रूह कांप उठे और फिर वह किसी बेटी के साथ इस तरीके का अमानवीय कृत्य ना कर सके।