Translate

मंगलवार, 2 जून 2020

पन्ना। स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित की गई 570 पीपीई किट।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कोराना वायरस से बचाव हेतु एनआरएलएम अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों द्वारा पीपीईकिट निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कार्यालय पुलिस अधीक्षक पन्ना को 2500 पीपीई किट प्रदाय किये जाना है। इसी अनुक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना के मार्गदर्शन में एनआरएलएम अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित 570 पीपीईकिट पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना को सौंपा गया।