//रूपेश जैन//
BPN नेटवर्क। जिला पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर के मार्गदर्शन में निवाड़ी पुलिस गाँवो में जाकर पैदल यात्रा, साइकिल यात्रा, गीत संगीत, साज बाज, नारे आदि के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार कर रही है।
वहीं इसी के अंतर्गत गत दिवस पृथ्वीपुर थाना के पाराखेरा गाँव में पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल थाना स्टाफ सहित ग्रामीणों के साथ मिलकर तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया है।
गाँव के ही समाजसेवी वीरेंद्र दांगी, सरपंच पाराखेरा, सचिव के सहयोग से गांव के किसानों ने तिरंगा रैली हेतु बैल गाड़ी को तिरंगे की झंडियों, तीन रंगों की झालर पट्टी व तिरंगे गुब्बारों से सजाया और बच्चों, युवाओ, महिलाओं ने हाथ में तिरंगा लिए तथा पुलिस ने बैलगाड़ी को हांकने का कार्य किया है।
किसान और जवान का संगम देख छुट्टी पर आए 02 सीआरपीएफ के जवान भी खूद को नहीं रोक पाए और यात्रा में सम्मिलित होकर जवानों ने भारत माता, बन्दे मातरम, जय जवान जय किसान और झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाए।
तो वहीं तिरंगा यात्रा पूरे गाँव में बैंड बाजे के साथ रैली निकाली गई. जिसमें जिला पंचायत सदस्य नीरज यादव, आरक्षक पुष्पेंद्र यादव सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण किसान व कर्मचारी उपस्थित हुए रहे।