//विनय असाटी//
नेटवर्क दमोह। दमोह पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह तथा एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह के निर्देशन में जिले भर में कार्यवाही निरंतर जारी हैं. एसडीओपी पथरिया आरपी रावत के मार्गदर्शन में पथरिया थाना के प्रभारी रजनी शुक्ला के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 5 कस्बा पथरिया में खेले जा रहे जुआ फड़ पर रेड कार्रवाई की गई. 6 व्यक्तियों के द्वारा ताश के 52 पत्ते से पैसों का हार जीत का दाव लगाकर जुए खेलते पाए जाने पर फड़ से एवं व्यक्तियों के पास से कुल 40050 रूपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त कर कार्रवाई की गई है. इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पथरिया रजनी शुक्ला, एएसआई बलविंदर सिंह, आरक्षक 487 रविंद्र पटेल, आरक्षक 591 नीलेश लोधी, आरक्षण 205 कृष्णकांत व्यास, रक्षा समिति सदस्य राजकुमार पटेल, केशव राठौर, कृष्णा नायक का विशेष योगदान रहा.