//विन्द्रावन विश्वकर्मा,बॉबी अली//
भगवाँ(छतरपुर)। मुस्लिम समुदाय का ईद मिलादुन्नबी का पर्व समूचे क्षेत्र भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर भगवाँ के स्थानीय ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई साथ ही एक दूसरे ने गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाये जाने के लिये । बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं। भगवां स्थित पुरानी ईदगाह मस्जिद में बड़ी संख्या में ईद की नमाज अदा की गई। ईद के इस मौके पर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एकसाथ ईद की नमाज अता की। खुदा के आगे एक साथ अपना सिर झुकाकर अल्लाह की इबादत की। इस मौके पर मस्जिद ए अली हसन, उप सदर ऐयाब अली,खजांची सानू अली, जफर अली, असगर अली, शाकिरअली, नूर अली सहित तमाम लोग शामिल रहे।