Translate

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

घुवारा। बुन्देलखण्ड के लौहपुरुष श्रद्धेयस्व. कपूरचंदघुवारा की मनाई द्वितीय पुण्य तिथि।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। बुन्देलखण्ड के लौहपुरुष श्रद्धेय स्व.श्री कपूर चंद घुवारा जी की द्वतीय पुण्य तिथि पर  टीकमगढ़ नगरपालिकाअध्यक्षश्री अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने भूमिपुत्र पवनघुवारा के निवास पर पहुंच कर विनम्र श्रद्धांजलि अपित कर कहा कि परमश्रद्धेय दादा घुवारा जी ने जो सघर्ष टीकमगढ़ की भूमि पर रहते हुए सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड मे किया वह अतुलनीय है टीकमगढ़ मे किये आन्दोलनौ को ओर हम सभी बहुत छोटे थे तो रतन तिराहा या कटरा बाजार चौराहे पर होने बाली आमसभाओं को सुनने जाते थे  तार्किक जनहितैषी मुद्दे ओर प्रशासनिक अधिकारियों को जनता के मुद्दों से कैसे जोड़ कर बह बुलंद आवाज आज के समय दूर दूर तक सुनाई नही दे रही,युगपुरुष,लोकतंत्र के सजग प्रहरी,सभी की बात को गम्भीरता से सम्मान देने बाले,बैठकों में एक अदना से भी व्यक्ति को भी अपनी अभिव्यक्ति को स्वतंत्रता से व्यक्त करने की स्वतंत्रता प्रदान करने बाले,कार्यकर्त्ता के कार्य का मूल्यांकन के साथ गौरव प्रदान करने बाले, जन जन के ह्रदय में राज करने बाले थे हमेशा हम सभी के आर्दश थे अध्यक्ष मलिक के साथ परितोष व्यास बोबी ने भी श्रद्धांजलि अपित की गई।