//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। शुक्रवार को नगर समेत समूची तहसील घुवारा अंतर्गत गांव गांव में संविधान निर्माता,भारत रत्न, लोकत्रंत के जन्मदाता डॉ.भीम अंबेडकर बाबा साहेब जी की 133 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से शोभायात्राएं और बाईक रैलियां निकाली गईं।शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से लेकर देर शाम तक डॉ.बाबा साहेब के जयकारों और गीतों की नगर समेत क्षेत्र के गांव गांव में धूम मची रही।इस बार निकली शोभायात्राओं में युवाओं की सहभागिता की संख्या बेहद अधिक देखने को मिली।नगर घुवारा में बाबा साहेब जी की शोभायात्रा नगर के बंधा रोड़ स्थित रविदास मंदिर से प्रारंभ हुई और बरेठा बाबा,स्टेट बैंक,जबलपुरी तिराहा,बस स्टैंड,छोटी माता मंदिर,बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल,पुलिस चौकी के सामने से होते हुए अंबेडकर चौराहा पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने लगे पंडाल पर समापन किया। जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी जाहर सिंह के द्वारा नव निर्मित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए तिलक लगाया और सभा को सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब जी के जीवन संघर्ष और उनकी महिमा का बखान करते हुए प्रतिमा के पास अंबेडकर पार्क बनाए जाने की घोषण की।इस मौके पर अहिरवार समाज के बुद्धजीवियों ने भी डॉ.बाबा साहेब जी की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए सभा में मौजूद लोगों को विस्तृत जानकारियां साझा की और उन्हें अपने जीवन में अपनाने की लोगों से अपील की गई।तत्पश्चात तहसील क्षेत्र के ग्राम वारों,ढढौरा,सेवार,बमनौरा,रामटोरिया, बहादुरपुर,कुटौरा,स्वारा,भेलदा,घुवारा आदि गांव समेत एकत्रित युवाओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ नगर में भव्य बाईक रैली निकाल कर अंबेडकर वादी संख्या बल का संदेश दिया।इस मौके पर अहिरवार समाज के बोटू माते, तुलसीराम,बलराम अहिरवार,आकाश अहिरवार,वारों से भीम आर्मी अध्यक्ष पप्पू अहिरवार,सुनील,मनीराम, अशोक,जशपाल,राजेश,दिनेश,वहीं ढढौरा से रवि,दिनेश,पुष्पेंद्र,नरेश,सेवार से धर्मेंद्र,रामभजन,रतिराम,पूर्व सरपंच भेलदा मुन्नालाल,रमेश नेता, ओमप्रकाश,सचिन पेंटर,शीतल प्रसाद,मनीष सम्राट,राजाराम,संजय, गणेश प्रसाद,राकेश कुमार,धीरज, टीएल अहिरवार के आलावा हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल रहे।
इन गावों में भी निकाली गईं शोभायात्राएं।
आपको बता दें की नगर घुवारा के अलावा तहसील क्षेत्र के ग्राम बमनौरा,
बहादुरपुर,रामटोरिया,वारों,हालावनी,भगवां,रिछारा,भौंयरा,लड़ैयाखेरा आदि गांवों में भी डॉ.बाबा साहेब जी की जयंती पर शोभायात्राएं निकाली गईं।