//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। पुलिस उपथाना घुवारा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पनवारी में रविवार की शाम 4 बजे से समूचे ग्राम में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।वहीं इस उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत पनवारी की अंबेडकर समिति के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ गांव और आसपास क्षेत्र के युवा,बुजुर्ग,बच्चे और महिलाओं ने शोभायात्रा में बढ़चढ़ सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया ।शोभायात्रा का शुभारंभ अंबेडकर धर्मशाला से किया गया जिसके पश्चात समूचे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा चूरामनखेरा पहुंची जिसके बाद वापिस अंबेडकर धर्मशाला पहुंचने पर समस्त जनसमूह के समक्ष केक काटकर बाबा साहेब का जन्म दिवस मनाते हुए उन्हें याद किया गया।तत्पश्चात शोभायात्रा का समापन किया गया।इस मौके पर अंबेडकर समिति के अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष जगदीश अहिरवार,गनु चौधरी,रामनरेश,देवेंद्र,पवन,विनोद,कैलाश,लोकमन,वीरेंद्र,हरदयाल,शंकर,सलाहकार हरिराम,हरदयाल,नंदलाल,परमलाला,हरिराम,हरगोविंद,देशराज,कमल,सोवरन,मुकेश,रमेश नेता,शिक्षक बलराम,संजू,दीपक,सचिन,शिक्षक बीएलअहिरवार,रामप्रसाद बाबू जी,शिक्षक चिंतामन,डॉ.बलदेव,प्यारे लाल,मातादीन,कारिया,के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं इस शोभायात्रा के भ्रमण के दौरान घुवारा उपथाना पुलिस बल में एएसआई धनीराम तिवारी,आरक्षक देव कुमार सूर्यवंशी,आरक्षक विजय यादव मौजूद रहे।