//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज मंगलवार को बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम बाजना के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में ग्राम की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकाओं ने मिलकर लाडली बालिकाओं को उत्सव कार्यक्रम एवं कन्या पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को अच्छी शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया। साथ ही, बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र भी दिए गए।
इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के लिए शिक्षा का महत्व बताया एवं लाडली बालिकाओं को उनकी स्थिति के बारे में संवेदनशीलता से समझाया। इस कार्यक्रम में क्रांति खरे, कंचन जैन, चंद्रमणि नामदेव, भागवती अहिरवार, सहायिका राम भाई, सुधा गीता शारदा एवं ग्राम की महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में लाडली बालिकाओं के साथ-साथ उनकी माताएं भी शामिल रहीं, जो अपनी बच्चियों के भविष्य के लिए जीवन भर काम करती हैं।