Translate

शुक्रवार, 5 मई 2023

स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रही नगर परिषद घुवारा....टूटी हुई नाली का भी नहीं हुआ बंदोबस्त।

 

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। जिले की घुवारा नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भ्रष्टचार लगातार खबरों के माध्यम से  उजागर होता आया है. आप को बता दे कि नगर परिसर घुवारा के वार्ड नंबर 01 बड़ा तालाब मुहल्ला में कई दिनों से नली पर बिछा जाल टूटा पड़ा हुआ है जिस कारण दो पहिया वाहन से लेकर बड़े बाहनो के लिए आने जाने में समस्या होती है. और टूटे हुए जाल के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं, प्रतिदिन नगर पार्षद की कचरा गाड़ी की वहां से आती-जाती है लेकिन नगर परिषद के मुख्य अधिकारी कर्मचारियों को नली पर बिछा हुए टूटे जाल को  ठीक कराने की सुध नहीं ले रहे है, और ऐसे आरोप है कि उक्त नाली के निर्माण में भ्रष्टाचार के चलते गुणवत्ताहीन तरीके से कार्य किया गया है. जिसकी तस्वीरें अब खुद नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पोल खोलती नजर आ रही है. उल्लेखनीय है कि कई बार कर्मचारियों की हकीकत खबरों के माध्यम से उजागर होती आई है लेकिन उन पर कोई असर नहीं होता है. क्योंकि छोटे अधिकारियों पर वरिष्ठ अधिकारीयों की कृपा बनी रहती हैं. क्योंकि लगभग 10 से 12 वर्ष तक यहां के कर्मचारी एक ही कुर्सी पर बने बैठे है इन कर्मचारियों का आज तक घुवारा नगर से तबदला नहीं किया गया है. इसलिए उन का भ्रष्टचार करने के लिए नगर परिषद घुवारा गढ़ बन चुका है। और ऐसा लगता है कि उन पर वरिष्ठ अधिकारीयों की अशीम कृपा अब भी बनी हुई हैं. आप को बता दे की नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की खबरे लगातर प्रकाशित होती है लेकिन उन पर वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है इसलिए उन की जड़े भ्रष्टाचार के लिए मजबूत बनाती है।



हालांकि मामले में संबंध में हमारे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई. परंतु संपर्क नहीं हो सका।