//रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा के असीम पुण्य उदय व सौभाग्य से परम पूज्य भारतगौरव गणाचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर महाराज ससंघ का वर्ष 2023 का पावन वर्षायोग श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बकस्वाहा में कराने का मंगल आशीर्वाद परम पूज्य गणाचार्यश्री एवं उपाध्यायश्री का आशीर्वाद बकस्वाहा समाज ने श्रीफल भेंट कर प्राप्त किया ।
उपाध्यायश्री ससंघ 26 जून के मध्यान्ह नन्हे जैन मंदिर दमोह से बकस्वाहा के लिए पदबिहार करेंगे और 29 जून को बकस्वाहा में मंगल प्रवेश होने की पूरी संभावना है।