Translate

बुधवार, 22 जनवरी 2020

कॉलेज चलों अभियान की बक्सवाहा में शुरुआत।

कॉलेज चलों अभियान की बक्सवाहा में शुरुआत।



●  प्राचार्य डॉ कैलाश रजक ने छात्राओं को प्रवेश-प्रक्रिया,रोजगार,स्कोलरशिप सहित प्रदान की विस्तृत जानकारी।

//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार  21 से 31जनवरी तक चलने वाले कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ बक्सवाहा में आज 22 जनवरी 2020 को नगर के शासकीय कन्या हाई सेकण्डरी स्कूल से किया गया।
जहां शासकीय नवीन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ कैलाश रजक द्वारा स्कूल के छात्र -छात्राओं की करियर काउंसलिंग करते हुए आगामी सत्र में कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया,संचालित कोर्सेस ,रोजगार के अवसर एवं  अनेक छात्र हितग्राही योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।
       एवं श्री रजक ने शासन की  महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि  इन योजनाओं में सर्वाधिक महत्वपूर्ण इंस्पायर अवार्ड स्कालरशिप योजना है। इसके तहत यदि विज्ञान समूह का विद्यार्थी कक्षा 12 वीं में 90 प्रतिशत या इस से अधिक अंक लाता है तो उसे कॉलेज की पूरी पढ़ाई के दौरान प्रतिवर्ष 80,000 रूपए इंस्पायर स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
इसी प्रकार सेन्ट्रल सेक्टर छात्रवृत्ति योजना के तहत 12 वीं में छात्र के उच्च अंक आने पर उनको प्रति वर्ष 10,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
       ग्रामीण और शहरी छात्राओं के लिए भी दो लाभदायी छात्रवृत्तियां शासन देता आरहा है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल से 60 प्रतिशत अंकों से 12 वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को  "गांव की बेटी" योजना के तहत 5,000 रु. प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं।
इसी प्रकार प्रतिभा किरण योजना है। शहरी स्कूल से 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को " प्रतिभा किरण योजना" के अंतर्गत 5,000 रुपए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।मेधावी छात्र योजना,अनुसूचित जाति,  जनजाति  एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति  योजना के साथ अनेक हितकारी योजनाएँ   संचालित हैं. इसके अतिरिक्त शासन की अनेक छात्र हितैषी अन्य योजनाएं भी संचालित हैं।
      इस दौरान सभी नव नियुक्त प्राध्यापक में डॉ नीरज कुमार, अवधेश प्रताप,पुष्पेन्द्र कुमार, मनोज चौरसिया,प्रदीप अहिरवार,मुकेश पटेल के अलावा महाविद्यालय के सीनियर छात्रों की एवं स्कूल स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।