Translate

मंगलवार, 27 जून 2023

खजुराहो को मिली वंदे भारत की नई सौगात।

नेटवर्क छतरपुर। भारतीय रेल (Indian Railway) के इतिहास में आज यानी 27 जून को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Trains) को हरी झंडी दिखाएंगे। मध्य प्रदेश को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के महाकौशल इलाके को राजधानी भोपाल से कनेक्ट करेगी। यह राज्य के कई टूरिस्ट प्लेस से गुजरेगी। इनमें भेड़ाघाट, पंचमढ़ी और सतपुड़ा शामिल है। कनेक्टिविटी में सुधार से इन स्थानों को फायदा होगा। यह ट्रेन इस रूट पर अभी चलने वाली ट्रेनों से आधा घंटा कम समय लेगी। इसी तरह खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य के मालवा और बु्ंदेलखंड को भोपाल से जोड़ेगी। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो और पन्ना जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। यह इस रूट पर अभी चलने वाली ट्रेनों से ढाई घंटे जल्दी पहुंचाएगी। #CMJ 

मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Rani Kamalapati-Jabalpur Vande Bharat Express), खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (Khajuraho-Bhopal-Indore Vande Bharat Express), मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (Madgaon (Goa)-Mumbai Vande Bharat Express), धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (Dharwad-Bengaluru Vande Bharat Express) और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (Hatia-Patna Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से चार ट्रेनों को वह वर्चुअली फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके साथ ही तीन राज्यों गोवा, बिहार और झारखंड को पहली वंदे भारत मिलने जा रही है। छतरपुर सहित पूरे बुंदेलखंड के लोगों में खुशी की लहर है लंबे समय से क्षेत्र के लोग छतरपुर खजुराहो से भोपाल इंदौर के लिए डायरेक्ट ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और पिछले 1 वर्ष पूर्व रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन के संचालन की घोषणा की थी ।