नेटवर्क भोपाल। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत युवाओं का पंजीयन 15 जून से प्रारंभ हो गया है। इस योजना के तहत 18 से 29 वर्ष के युवा जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई उत्तीर्ण, डिप्लोमा या उससे उच्च है पात्र होंगे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक छात्र प्रशिक्षणार्थी को उसकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार स्टाइपेंड दिया जावेगा जो कि 12वीं पास के लिए 8000 रूपये, आईटीआई उत्तीर्ण के लिए 8500 रूपये, डिप्लोमा उत्तीर्ण के लिए 9000 रूपये और स्नातक उत्तीर्ण के लिए 10,000 रूपये होगा। योजना के माध्यम से ऑन द जॉब ट्रेनिंग के तहत चयनित युवाओं को मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड की ओर से एससीवीटी निर्धारित कोर्स अंतर्गत छात्र प्रशिक्षणार्थी के रूप मैं पंजीकृत किए जायेगा।
योजना अंतर्गत युवाओं को स्टाइपेंड का 75 प्रतिशत राज्य शासन द्वारा सीधे डीवीटी के माध्यम से एवं 25 प्रतिशत प्रतिष्ठान अथवा उद्योग द्वारा बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र https://mmsky.mp.gov.in/ वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए युवा किसी भी नजदीकी आईटीआई अथवा उद्योग विभाग मैं संपर्क कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए श्री प्रभात मिश्रा प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई दूरभाष नंबर 9424923929 पर संपर्क कर सकते है।