Translate

गुरुवार, 29 जून 2023

भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री पुलिस से हुये खफा...सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों को वापिस भेजा...गृह मंत्री बोले हमने मामले को गंभीरता से लिया है!

 

(फ़ाइल फोटो)

नेटवर्क दमोह। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण व जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल अपने संसदीय क्षेत्र दमोह पुलिस से खफा हो गए। मंत्री जी ने अपनी सुरक्षा व बंगले पर तैनात दमोह पुलिस के कर्मचारियों को वापस भेज दिया। दरअसल मंत्री अपने भाजपा कार्यकर्ताओं पर एक मामले में एफआईआर दर्ज होने से नाराज हैं। उन्होंने कैमरे के साथ स्पष्ट कहा कि मैं इस मामले में एसपी और पुलिस की कार्रवाई के सख्त खिलाफ हूं।

दरअसल मंत्री पटेल गुस्से में हैं. उनके नजदीकि व भाजपा कार्यकर्ताओं पर दमोह पुलिस ने एक आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की है। जिनके नाम सामने आए हैं उनमें भाजपा के पार्षद पति व सांसद प्रतिनिधि का भी नाम शामिल है, इन पर ही एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

मंत्री प्रहलाद पटेल बोले कि...

मैंने कहा था कि मामले की बारीकि से जांच होना चाहिए, लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई की है। मैं इसका सख्त विरोध करता हूं। जब तक इन भाजपा कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिलेगा, मैं दमोह पुलिस की कोई भी सेवाएं नहीं लूंगा। इसके साथ ही प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जिस परिवार के नौजवान की जान गई है, उनके प्रति मेरी संवेदनाए हैं। मैंने पुलिस से कहा था कि हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच होना चाहिए। मैं पुलिस अधीक्षक और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के खिलाफ हूं। दमोह पुलिस का कोई भी कर्मचारी मेरे बंगले पर या मेरे साथ नहीं होगा।

यह था पूरा मामला

 कुछ दिन पहले दमोह के धर्मपुरा पृथ्वीवार्ड में राशन दुकान संचालित करने वाले विक्रम उर्फ विक्की रोहित ने जान दे दी थी। और वह एक सुसाइड नोट छोड़ गया है। इसमें उसकी दुकान को छीनने का प्रयास व दुकान का राशन भाजपा पार्षद के पति यशपाल ठाकुर, मोंटी रैकवार व केके पुलिस के नाम के व्यक्ति छीनने का प्रयास कर रहे थे। उसकी दुकान का राशन भी दूसरी जगह उतरवा लिया था। मृतक विक्की ने इन तीनों के नाम प्रताड़ित करने वाले लोगों के रुप में लिखे थे। 

बता दें कि यशपाल सिंह ठाकुर मंत्री प्रहलाद पटेल का सांसद प्रतिनिधि भी है। पुलिस ने इस मामले में यशपाल सहित मोंटी रैकवार व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसके बाद मंत्री खफा हो गए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच कराए, बिना राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराए मामला दर्ज कर लिया है। 


तो वहीं इस मामले पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी एक वीडियो सामने आया है...