//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना में आवेश गैस एजेंसी बाजना में पीएम उज्जवला योजना के हितग्राहियों एवं लाडली बहनों को 450 रुपए में मिलने वाले गैस सिलेंडर के बारे में समझाया गया। एवं जिन बहनों की कोई भी समस्या है उनका निराकरण किया गया। साथ ही लाडली बहनों को बताया गया कि जिनके उज्जवल इंडियन कनेक्शन है वह कनेक्शन भारत एजेंसी में ट्रांसफर किए जाएं ताकि हमें सिलेंडर भरवाने में बाहर न जाना पड़े क्योंकि भारत एजेंसी स्वयं बाजना में है।
इस कार्यक्रम में श्याम क्षतिय सहकारी निरीक्षक छतरपुर द्वारा लाडली बहनों को समझाया गया कि आप लोगों के खाते में कैसे पैसे आएंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाजना सरपंच प्रतिनिधि भगवती मुन्ना शुक्ला, समिति प्रबंधक संतोष तिवारी, पूर्व सरपंच बाबूलाल पटेल का सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन विश्वकर्मा, बिट्टू खरे, अशोक अहिरवार, लालले अहिरवार एवं महिलाएं तुलसा बाई, बब्बू बाई, जसोदा बाई, सीमा रूकमन, गोंदिया गोरिया, सगुनिया, गलबल, संजू, गीता, ज्योति, गुलाब बाई सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।