रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों दबोचा।
//आशीष मिश्रा, अरबाज खान//
राजनगर(छतरपुर)। D.S.P. राजेश खेड़े लोकायुक्त सागर की टीम ने राजनगर तहसील की ललपुर सर्किल के गोमाकला हल्का में पदस्थ रतीराम अहिरवार को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हांथो दबोचा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोमाकलां के पन्नालाल पटेल जो काफी दिनों से पटवारी रतीराम से अपनी उरदा की फसल को कंप्यूटर में दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहा था पटवारी उससे 5000 की मांग कर रहा था जब पटवारी ने उसका बिना पेसो के करने से मना कर दिया उसने लोकायुक्त सागर से सम्पर्क किया तो टीम ने आकर राजनगर गढ़ी में पटवारी को पैसे लेते रंगे हांथो पकड़ लिया और कानूनी कार्यवाही करते हुए मामला पंजीबद्ध कर लिया ।