Translate

मंगलवार, 17 सितंबर 2019

कट्टे की नोंक पर लूट को अंजाम।

कट्टे की नोंक पर लूट को अंजाम।


//आशीष मिश्रा//

 बमीठा(छतरपुर)। जिले की सीमा से निकले एन एच 75 पर लुटेरों ने ट्रक चालकों को लूट की बारदात के साथ अन्जाम दिया।
 बमीठा थाना अंतर्गत गंज के पास ट्रक में सो रहे तीन चालको को दो बदमासो ने कट्टे की नोक पर मारपीट कर लूट लिया ट्रक चालको के सिर में गंभीर चोट आई है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक क्र०एमपी 32 एच ए 0307में सीमेंट लोड था एक ट्रक खराब होने से दूसरा ट्रक भी गंज हाइवे पर रुक कर ट्रक चालक गोबर्धन पाल,विक्की श्रीवास,रविन्द्र अहिरवार सो गए रात ढाई बजे करीब मोटरसाइकिल से दो लोग कट्टा लिये ट्रक में सो रहे चालको के साथ मारपीट की 25 हजार नगद तीन मोबाइल ट्रक में तोड़फोड़ कर लूटकर ले गए ट्रक चालक लुटेरो से छूट कर ट्रक लेकर बसारी पहुचे जहाँ से 100 डायल की मदद से उपचार के बाद बमीठा थाने पहुंचे|