वार्ड-12 में बाल-चौपाल हुई आयोजित।
//रूपेश जैन (7247230761)//
बकस्वाहा(छतरपुर)। मंगलवार को नगर के आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 12 में पोषण अभियान के तहत बाल चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें 1 से लेकर 5 साल तक के बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसके माह बार क्रम अनुसार प्रथम मंगलवार को गोदभराई,दूतीय मंगलवार को अन्नप्राशन, तृतीय मंगलवार को बाल चौपाल,चतुर्थ मंगलवार को लालिमा दिवस तथा पांचवे मंगलवार को सुपोषण दिवस आयोजित किये जा रहे है।
इस दौरान तृतीय मंगलवार को आयोजित हुये बाल चौपाल कार्यक्रम में प्रथम आने वाले बच्चे को पुरस्कार प्रदान किया गया।
साथ ही साथ सभी बच्चों को बताया की हमें अपने हाथों की साफ-सफाई रखते हुए शरीर के अन्य अंगों की भी साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए एवं इसके अलावा पोषण व देखभाल पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशिप्रभा जैन एवं सहायिका श्रीमती प्रभा तिवारी ने किया जिसमें अभिलाषा साहू मथुरा साहू शांति बाई साहू प्रभात साहू रवि साहू सोनम साहू कशिश साहू रोशनी लोधी साहू मानवी साहू देव जैन एवं प्रीतम साहू सहित अनेक बच्चे एवं महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।