जिला अस्पताल पहुंचे NCC कैडिट।
छतरपुर। 25 एमपी एनसीसी बटालियन छतरपुर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर की 2/25 एनसीसी इकाई द्वारा जिला चिकित्सालय छतरपुर के परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
जिसमें कैडिटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हास्पिटल परिसर में सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
ताकि रोगों को फैलने से रोका जा सके।अभियान का सफल क्रियान्वयन कैप्टन आर पी कुम्हार के द्वारा किया गया।