Translate

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

पर्यटक विकास में आगे आयें MLA,कमिश्नर,DIG सहित अन्य अधिकारी।

पर्यटक विकास में आगे आयें MLA,कमिश्नर,DIG सहित अन्य अधिकारी।


//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। पन्ना टाइगर रिजर्व के तत्वावधान में पर्यटन को बढ़ावा देने को जिले के बमीठा में मुख्य रूप में कमिश्नर,डी आई जी, कलेक्टर पर्यटन से जुड़े अधिकारी सहित पन्ना टाइगर रिजर्व पन्ना के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।
 पर्यटन से जुड़े कुल छः बिदुओं पर चर्चा हुई जिनमे से वर्तमान में टाइगर रिजर्व के भ्रमण की स्थिति,पर्यटन से विकास व रोजगार की समीक्षा,वन्य प्राणीयों को व्यावधान उत्पन्न न होने पर चर्चा,रिजर्व क्षेत्र में होटल रिसोर्स की स्थिति अन्य बिंदुओ पर चर्चा की गयी जिसमे प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों में विधायक आलोक चतुर्वेदी, कु विक्रम सिंह, राजेश शुक्ला, शिव दयाल बागरी गुनोर विधायक शामिल हुये।