Translate

शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

युवा उत्सव में बेटियों ने दिखया हुनर।

युवा उत्सव में बेटियों ने दिखया हुनर।


//खिलान पटेल,नरेंद्र अहिरवार//

      ब्यूरो दमोह। शासकीय कमला नेहरु महिला महाविद्यालय दमोह में महाविद्यालयीन स्तर युवा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक विधाएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. एल. जैन उपस्थित रहे।

       युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रेखा जैन  ने बताया कि समिति सदस्य डॉ. किरण दुबे मालती नायक, रत्नेश सराफ डॉ. एन. पी. नायक डॉ. टी.आर. दहायत, शोभा भेलसेवाले एवं अतिथि विद्वानों के सहयोग से समस्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन हुआ। कार्यक्रम में राजश्री धगट प्रथम, स्पाट पेंटिंग में कृतिका दुआ प्रथम, वर्षा पटैल द्वितीय तथा वर्षा कुर्मी तृतीय स्थान पर रहीं।
   इसी प्रकार पोस्टर निर्माण में वर्षा पटैल प्रथम, दीपिका चैरसिया द्वितीय स्थान पर रहीं इसी प्रकार प्रश्न मंच में रोहनी,वर्षा,शिवानी का समूह प्रथम स्थान पर रहा। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रेखा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।