//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। जिले में रिश्तो को तार-तार करने वाले एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. जिसमें पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. दरअसल कोतवाली थाना अंतर्गत एक युवती की लाश सर्किट हाउस पहाड़ी पर मिली थी, जिसके खुलासे में उस युवती का पति ही हत्यारा निकला. वही हत्यारे पति ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है.कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में यह वही हत्यारा पति है, जिसने अपनी पति का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी है. इस हत्यारे का नाम है संतोष रैकवार. इसका विवाह मृतिका मनीषा रैकवार से कुछ ही वर्ष पहले हुआ था. लेकिन दोनों में अक्सर विवाद होता था।इसी कारण से युवती अपने पेट में बच्चे को लेकर पति से अलग रहने लगी थी. मायके में रहने के दौरान ही मनीषा रैकवार ने बच्चे को जन्म दिया, तो वहीं अब दोनों के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा था. हत्यारे पति संतोष रैकवार ने सुलह के लिए पत्नी को सर्किट हाउस की पहाड़ी पर बुलाया था. लेकिन दोनों के बीच सुलह की राशि में विवाद हो गया. पत्नी जहां साढे 600000 रूपये की मांग कर रही थी. वही संतोष केवल 500000 देने की बात कर रहा था. इसी बीच हुए विवाद में संतोष ने मनीषा रैकवार का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मनीषा रैकवार के पास सामग्री को लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.संतोष रैकवार आरोपी पति ने बताया कि उन दोनों के बीच विवाद होने के कारण दोनों अलग-अलग रहते थे. साथ ही दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था. वहीं इस मामले को सुलझाने के लिए संतोष रैकवार ने पत्नी मनीष रैकवार को पहले तो मछली पालन केंद्र के समीप बुलाया. वही उसके बाद सर्किट हाउस की पहाड़ी पर ले जाकर बातचीत की. इसी बीच दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और संतोष ने मनीषा का गला दबाकर उसकी जान ले ली।
तो वहीं कोतवाली टीआई एचआर पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे पति की पहचान की गई. वहीं पुलिस की कोशिशों के कारण मृतिका की पहचान मनीषा रैकवार निवासी मुकेश नायक कॉलोनी के रूप में हुई और उसके बाद सभी परतें खुल गई. पुलिस की सक्रियता और तत्काल की गई,कार्रवाई से हत्यारा गिरफ्त में है. जिसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हत्या के मामले का खुलासा कोतवाली की टीम ने किया है।
