//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। आजकल हर जवा पर है बीयूटीफुल दमोह के युवा गायक मननवीर सिंह बग्गा का नया म्यूजिक एलबम इस वक़्त देश के हर युवा की पहली पसंद बनता जा रहा है और हर कोई कह रहा है बीयूटीफुल। हर गली चोक चौराहों पर सुनने मिल रहा है बीयूटीफुल सांग जिस ऐल्बम का नाम भी है बीयूटीफुल जिसके बोल हर युवा गुनगुनाता नज़र आ रहा है।जी म्यूजिक कम्पनी द्वारा जारी किया गया वीडियो सॉंग बीयूटीफुल के सिंगर मननवीर सिह बग्गा मध्यप्रदेश के दमोह के रहने वाले है जिनका गाया हुआ गीत बहुत ही लोकप्रिय और वायरल हो रहा है , हर मोबाइल में बीयूटीफुल ही बीयूटीफुल गीत सुनाई दे रहा है और अब सबके मन को भी भा रहा जिसका अंदाजा मननवीर सिह को भीज नही था, बचपन से सिंगिंग के शौकीन मुंबई में बीते कई सालों से म्यूजिक की दुनियॉ में अपना नाम कमा रहे मननवीर सिह बग्गा अब किसी परिचय के मोहताज नही अब तो बड़े बड़े स्टार और सिंगर भी इस युवा गायक के क़सीदे कसने लगे है।
फ़िल्म अभिनेता कृष्णा अभिषेक और दमोह जिले के वरिष्ठ चिकित्सक एवं संगीत प्रेमी डॉ प्रकाश राय ने कहा मननवीर सिह हमारे सागर संभाग के साथ साथ सारे बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है कि हमारे शहर का बेटा आज सारे देश मे संगीत की दुनियॉ में अपना मुकाम बना रहा और इलाके का नाम रौशन कर रहा है ।
● आप भी सुनिये....
ये सॉंग विडियो डारेक्टर नीतीश चंद्रा के डारेक्शन में एक ही दिन में मुंबई में शूट किया गया और म्यूजिक डारेक्शन वी एस वाय विद्यासागर यादव है जिसे गाया है मननवीर सिह बग्गा ने जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है तो वही मननवीर ने भी इस सॉन्ग की लोकप्रियता को दर्शकों का प्यार माना और आभार प्रगट किया, गौरतलब है कि इससे पहले भी जी म्यूजिक ने मनमेरिये सॉंग रिलीज़ किया था। जो काफी लोगों ने पसंद किया अब दमोह के युवा गायक का नया गाना बीयूटीफुल ने भी धूम मचा रखी है। तो वहीं बेटे की कामयाबी से पिता इंद्रजीत सिह बग्गा ने भी काफी खुशी ज़ाहिर की है और कहा मुझे उम्मीद है मेरा बेटा हमारे बुंदेलखंड का नाम रौशन करेगा।

