Translate

बुधवार, 11 मार्च 2020

आयरन युक्त भोज्य-पदार्थों का जरूर करें सेवन...गर्भवती महिलाओं के लिए है आवश्यक।

आयरन युक्त भोज्य-पदार्थों का जरूर करें सेवन...गर्भवती महिलाओं के लिए है आवश्यक।


//अम्मू सोनी,सौरभ दुबे//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  नगर बकस्वाहा में आज मंगलवार को शासन द्वारा संचालित पोषण अभियान के तहत 'पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम ' के अंतर्गत ,महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री हेमलता ठाकुर के निर्देशानुसार 'आयरन युक्त भोज्य पदार्थों का प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
              जिसमें वार्ड वासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया आंगनबाड़ी में भोज्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाकर आगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती शशिप्रभा जैन ने सभी गर्भवती धात्री किशोरी बालिका एवं अन्य महिला बच्चों को एनीमिया के लक्षण व रोकथाम के उपाय बताते हुए कहा कि सभी को आयरन टेबलेट का सेवन करना चाहिए एवं साथ ही बच्चों को आयरन सिरप अवश्य पिलाना चाहिए तथा मुनगा की पत्ती फूलों एवं फलियों का उपयोग अपने भोजन में जरूर करना चाहिए।
इसके पश्चात वार्डवासियों को बताया की हमें 10 प्रकार के खाद्य समूह में से कम से कम अपने भोजन में सात से आठ समूह जरूर शामिल करना चाहिए।
एवं इसके अलावा कार्यकर्ता श्रीमती जैन द्वारा सूक्ष्म पोषक तत्वों के सप्लीमेंटेशन के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई जिस पर आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती प्रभा तिवारी ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने पोषण पर ध्यान देते हुए अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखना चाहिए। जिसके बाद पोषण प्रदर्शनी में भाग लेने वाले समस्त पार्टिसिपेटर को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

●  इन्होंने कार्यक्रम में लिया भाग।


 इस कार्यक्रम में श्रीमती छोटी बाई साहू ,मथुरा साहू, रेंसी चौरसिया ,रचना चौरसिया ,सोनम चौरसिया ,चंदा रानी, चौरसिया कामिनी चौरसिया, गीता चौरसिया, किरण चौरसिया, खुशी साहू  साहू, रीना साहू, अंजली चौरसिया,  मानवी साहू, सुनीता साहू सहित अनेक  वार्डवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।