Translate

गुरुवार, 12 मार्च 2020

बक्सवाहा। सड़क हादसे में महिला को गवानी पड़ी जान....दमोह-छतरपुर मार्ग की घटना।

बक्सवाहा। सड़क हादसे में महिला को गवानी पड़ी जान....दमोह-छतरपुर मार्ग की घटना।


//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)।   बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम केरों अंतर्गत बुधवार रात को सड़क हादसे में महिला की मौत की दुखद घटना सामने आई है।
 जिसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने बताया की महिला का नाम सुषमा विश्वकर्मा पति निरंजन विश्वकर्मा उम्र 39 वर्ष है जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ा मलहरा की ओर जा रहे थे।
तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की एवं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।