Translate

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

पति ने पत्नी का गला रेत-कर,उतारा मौत के घाट...जल्द ही पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा।

पति ने पत्नी का गला रेत-कर,उतारा मौत के घाट...जल्द ही पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। कोतवाली थाना अंतर्गत स्थानीय सर्किट हाउस पहाड़ी पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोग पहाड़ी पर घूमने पहुंचे और वहां देखा कि एक अज्ञात युवती मृत अवस्था में पड़ी है। जिसके पास देर ना करते हुए तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं कोतवाली थाना प्रभारी एच आर पांडेय पुलिस कर्मियों व एसएफएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। व घटना की तत्परता से एक एक पहलू पर बारीकी से जांच की गई। जिसके आधार पर मृतिका को गला रेत कर घटना को अंजाम देना सामने आया। 
युवती की पहचान ना हो पाने पर गुरुवार देर शाम से ही लगातार लोगों के द्वारा मृतिका की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर शेअर की गई। और अंततः मुकेश कॉलोनी निवासी मृतिका के पिता नन्हेलाल रैकवार के यहां खबर पहुंची जिन्होंने अपनी बेटी होने की पुष्टि की। 

मामले में मृतिका की पुष्टि होने के बाद से ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी घटना के आधार पर मृतिका के पिता ने पूर्ण घटना को अनजान देना मृतिका के पति संतोष रैकवार को बताया। आपको बता दें कि मुकेश कॉलोनी निवासी मृतिका मनीषा रैकवार का विवाह तीन वर्ष पूर्व आरोपी पति संतोष रैकवार सिबिल वार्ड निवासी से हुई थी। मृतिका की वर्तमान में 7 महीने की बच्ची भी है। जिसके सिर से अब मां का साया उठ चुका है। मृतिका व आरोपी की विवाह के बाद से ही दोनों की नहीं बन रही थी। क्योंकि आरोपी लगातार अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसलिए युवती अपने मायके आ गई थी और वही रह रही थी। मायके में रहने के साथ ही युवती ने आरोपी के खिलाफ भरण पोषण का मुकदमा भी दायर कर दिया था।
जिसको लेकर पति खासा नाराज था पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अगले दिन ही आरोपी संतोष रैकवार की उक्त मामले के अन्तर्गत पेशी थी। जिसको लेकर वह दोनों में आपसी सुलह के चलते ट्यूशन जा रही पत्नी को रास्ते में ही रोका और आपसी सुलह करने की बात को लेकर युवती की स्कूटी पर ही दोनों सर्किट हाउस पहुंचे और काफी देर तक दोनों में विवाद चला और पत्नी से संतोषजनक जबाव ना मिलने पर पति ने अपनी पत्नी को उसके ही दुपट्टे से मौका पाते ही गला रेत कर हत्या कर दी, और उसे छोड़कर वहां से मृतिका की स्कूटी व बेग लेकर घर निकाल आया।
मृतिका के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के निवास सिविल वार्ड में दविध दी तो आरोपी के पास से मृतिका की स्कूटी व बेग बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और सकती से जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। 

इस पूरी घटना में पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने बताया कि कोतवाली पुलिस की सतर्कता से महज कुछ ही घंटो में कोतवाली पुलिस टीम एसएफएस टीम व साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसके बाद और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।  व कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि जिस तरह से जिले भर में आरोपियों के विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने में हौसले बुलंद है उसी तरह पुलिस प्रशासन भी आरोपी को मात देने में पीछे नहीं हट रही है। निश्चित रूप से जिले भर में एक सप्ताह में लगभग दर्जन भर मामले हत्या या हत्या के प्रयास को लेकर आ चुके है। गौरतलब हो कि इसी तरह पब्लिक प्लेस पर ही लोग जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस अधीक्षक को इस ओर कोई ठोस कदम उठाए जाने चाहिए ऐसे सुनसान क्षेत्रों में स्कूल कॉलेजों से युवक युवती पहुंचते है वहीं दोपहर के समय में यहां किसी भी तरह की पुलिस प्रशासन के वाशिंदे नजर ना आने की स्थिति में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के हौसले बुलंद है निश्चित रूप से कुछ सख्ती व प्रशासनिक व्यवस्था बढ़ाए जाने पर इस तरह के जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।