युवाओं का यह संकल्प...जरूर बदल देगा नगर की तस्वीर...सफाई अभियान को दम दे रहे युवा।
//राजन असाटी//जुझार/दमोह। जुझार गांव में युवाओं द्वारा साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया गया स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित होकर गांव को स्वच्छ बनाने की मुहिम छेड़ी और स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया गांव के युवाओं ने संकल्प लिया कि वह है अब हर रविवार को साफ सफाई अभियान चलाएंगे साथ ही गांव के लोगों को भी इस अभियान में शामिल कर साफ सफाई से रहने जागरूक करेंगे ताकि हमारा जुझार गांव भी स्मार्ट गांव बन सके युवा राजन असाटी कड़ोरी सेन ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक रविवार गांव की गलियों में गंदगी और नालियों जगह-जगह फैली पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरा उठाकर साफ सफाई की जाएगी इस मुहिम में ग्रामवासियों का सहयोग लेकर गांव को स्वच्छ व स्मार्ट बनाने की दिशा में आगे स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं जगह-जगह ग्रामवासियों से कचरे के लिए घरों दुकानों के सामने डस्टबिन रखने की अपील की गई है ताकि कचरा सड़कों पर कचरा ना फैले इसके लिए ग्रामवासियों का सहयोग लिया जाएगा इस दौरान युवाओं द्वारा मुख्य सड़क व अंदरूनी सड़कों पर पहले कचरे को हटाया गया।
इस मौके पर राजन असाटी कड़ोरी सेन गोलू सिंह ठाकुर परम सेन हल्ले सेन मोहन सिंह ठाकुर सोनू सेन आदि ने सहयोग दिया।
