Translate

रविवार, 8 मार्च 2020

महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर...कर रही दूसरों को प्रेरित...बक्सवाहा की बेटियों ने किया नाम रोशन।

महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर...कर रही दूसरों को प्रेरित...बक्सवाहा की बेटियों ने किया नाम रोशन।



//रत्नेश रागी,रुपेश जैन,आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। आजादी के करीब 7 दशक बीत जाने के बाद जिस तरह हमारे देश में शिक्षा स्वास्थ्य ,औद्योगिकरण, रोजगार ,नगरीकरण की क्षेत्र वृद्धि के साथ ही समाज में सामाजिक राजनीतिक चेतना विकसित हो रही है उसके सापेक्ष महिलाओं की स्थिति उतनी संतोषप्रद नहीं दिखाई देती है, हालांकि कुछ दशकों से हमारे देश में महिलाओं की शैक्षणिक स्थिति में सुधार आया है लेकिन साक्षरता का फ़ीसदी पुरुषों की तुलना में कम ही है भारतीय संस्कृति में नारी को सम्मानजनक स्थान देने की परंपरा प्राचीन काल से चली आई है।
 लेकिन उत्तर वैदिक काल आने तक महिलाओं की इस उन्नत स्थिति में आंशिक गिरावट आने लगी सामाजिक स्तर पर कुछ पाबंदियां लगाई जाने लगी तो वही मध्यकालीन युग में नारियों की दशा दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी थी, समाज में पर्दा प्रथा , आर्थिक पराधीनता ,कुलीन विवाह प्रथा और अशिक्षा के कारण समाज में उनकी स्थिति सोचनीय स्तर पर पहुंचने लगी।  मगर 19वीं सदी में राजा राममोहन राय ,ईश्वर चंद्र विद्यासागर, एनी बेसेंट और महात्मा गांधी जैसे समाज सुधारको ने महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने की पहल की और उनके उत्थान के लिए तमाम काम किए।
जिसके बाद अब सरकारों ने भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य किये जो उनकी स्थिति को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हुए,और अब हम देखते हैं कि अब महिलाएं समाज की प्रत्येक दिशा में सबसे आगे है,जो विभिन्न स्तरों पर अडग होकर समाज हित में सेवा प्रदान कर रही है

बक्सवाहा में बेटियों ने स्थापित किया समाज में पायदान।

छतरपुर जिले के बक्सवाहा में महिलाओं ने अपनी मेहनत के दम पर ऐसे पायदान स्थापित किये हैं जो समाज सेवा में पुरुषों से आगे है,अतः नगर की बेटियां आज विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करके अपने नगर तथा समाज का नाम रोशन कर रही है।
●  CEO के पद पर तैनात है शिवानी।


बक्सवाहा में जन्मी, शिक्षक मनोज जैन की बेटी शिवानी जैन जबलपुर जिले सीईओ के पद पर सेवा प्रदान कर रही है।
●  ASI के पद पर पदस्थ है बेटी श्रद्धा।


नगर के श्री रमेश कुमार तिवारी की बेटी श्रध्दा तिवारी भी इस समय पन्ना जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ होकर एएसआई के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
● राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है बेटी रुचि।


नगर के खेल कोच देवी सिंह राजपूत द्वारा प्रशिक्षित बेटी रुचि साहू ने भी खेल प्रतिभा के क्षेत्र में अपना नाम स्थापित किया है,बता दें कि इन्होंने दिसंबर में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की राज्य स्तरीय टीम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
●  बेटी नेहा ने सॉफ्टवेयर कंपनी से स्थापित किया नाम।


बक्सवाहा में शिक्षा अध्ययन करने वाली बेटी नेहा जैन ने अब इंदौर में सॉफ्टवेयर कंपनी स्थापित कर एक छोटे से नगर का एक बड़े शहर में नाम स्थापित किया है।
●  बेटी अनुभूति MBBS के बाद जल्द बनेगी डॉक्टर।


बक्सवाहा में रहने वाले डॉ रविभूषण बिल्थरे की बेटी नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में MBBS के बाद डॉक्टर के रूप में जल्द ही सेवा प्रदान करेंगी।
          अगर आप भी एक महिला या बेटी है तो बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज परिवार आपसे अपेक्षा करता है कि आप भी कुछ बेहतर कर अपना और अपने नगर तथा समाज का नाम रोशन करेगी।

       अतः आपके पास भी ऐसी खबरें है तो भेजिए इन नंबरों पर 7247230761 , 8878477443