Translate

रविवार, 8 मार्च 2020

मामूली विवाद पर...अज्ञात युवक ने चाकू से कर दिये बार..जिला चिकित्सालय में भर्ती पीड़ित...घटना के बाद मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे SP साहब।

मामूली विवाद पर...अज्ञात युवक ने चाकू से कर दिये बार..जिला चिकित्सालय में भर्ती पीड़ित...घटना के बाद मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे SP साहब।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। कोतवाली थाना अंतर्गत स्थानीय बस स्टैंड पर दो युवकों में फेसबुक पर टिप्पणी व गाड़ी को ना हटाए जाने जैसे मामूली विवाद को लेकर अज्ञात युवक ने स्थानीय महाकाली चौराहा निवासी आशुतोष सोनी पिता योगेश सोनी उम्र 22 वर्ष को अज्ञात युवक जांघ में चाकू मार कर फरार हो गया। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

  घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन सकते में आई और घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस स्टाफ के साथ पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान सीएसपी मुकेश अबिद्रा व कोतवाली टी आई एच आर पांडे भी भारी मात्रा में पुलिस स्टाफ के साथ भारी मात्रा में मौके पर मुआयना करने पहुंचे।

जहां बस स्टैंड चौराहे पर पहुंच कर विभिन्न व्यापारियों व दुकानदारों से सघन पूछताछ को साथ ही बस स्टैंड चौराहा पर सघन चेकिंग की गई व स्थानीय लोगों को फालतू झुंड में खड़े ना रहने के निर्देश दिए गए। जिले भर में आगामी होली के पर्व को शांति व सौहाद्र के साथ मनाए जाने के साथ जिले भर में पुलिस प्रशासन यातायात पुलिस के द्वारा सघन जांच विभिन्न नाको व चौराहों पर की जा रही है। 

वर्तमान में शहर में चल रहे हालातों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी मुकेश अबिद्रा एवं कोतवाली टी आई एच आर पांडे के लिए नियमित रूप से सघन पूछताछ व जांच किए जाने के साथ साथ शहर भ्रमण किए जाने के निर्देश पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए। साथ ही उक्त घटना को अंजाम देकर फरार हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों को लगने पर बजरंगदल के कार्यकर्ता व विभिन्न परिजन मौके पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के साथ आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। 

घटना में सोशल मीडिया में वर्ग विशेष को लेकर टिप्पणी व मामूली कहा सुनी को लेकर ही विवाद सामने आया है। शहर में आए दिन इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता है। जिससे बस स्टैंड परिसर के साथ साथ विभिन्न पब्लिक प्लेस पर नियमित रूप से जांच किए जाने पर उक्त घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है। बहरहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए युक्त फरार आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही उक्त अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।